http://pagead2.googlesyndication.com/pagead/imgad?id=CPagpeHynfKjLRB4GMIEMghuPLApcRRd7A

Live! Video

मुफ्त लैपटॉप पाने का तरीका!

भारत के तमाम राज्यों में इन दिनों सरकारें छात्रों को आईटी एजुकेशन के लिए प्रेरित करने में जुटी हैं। पहले तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप बांटने का ऐलान किया गया और अब असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने यह घोषणा की है कि बोर्ड एग्जाम में 50 पर्सेंट से अधिक नंबर लाने वाले छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा।



एक कार्यक्रम के दौरान गोगोई ने कहा, 'मेरी सरकार ने शिक्षा को विशेष तवज्जो दी है, क्योंकि यह अकेले निरक्षरता, गरीबी और बेरोजगारी को दूर कर सकता है।' साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, समय की मांग के अनुरूप ही होनी चाहिए। ऐसे में उनकी सरकार ने अगले साल स्कूल बोर्ड परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को कम्प्यूटर और लैपटॉप देने की घोषणा की है। ताकि छात्रों में आईटी एजुकेशन को लेकर जागरूकता बढ़े।

0 comments for मुफ्त लैपटॉप पाने का तरीका!

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery