http://pagead2.googlesyndication.com/pagead/imgad?id=CPagpeHynfKjLRB4GMIEMghuPLApcRRd7A

Live! Video

आप भी खरीद सकते हैं ओबामा की कार


वाशिंगटन. राष्ट्रपति बनने से पहले बराक ओबामा जिस कार से सफर करते थे उसकी अब नीलामी होने जा रही है। उसकी शुरुआती बोली 10 लाख डॉलर रखी गई है।


2005 की सिलेटी रंग की क्रिसलर सेडान ई बे पर नीलाम होने जा रही है। ओबामा उन दिनों सीनेटर थे और इसी कार से आया-जाया करते थे।



इस कार के मालिक इसे अब ई बे पर ओबामा स्मृतिचिह्न के रूप में दे रहे हैं। क्रिसलर 300 की नई ब्रांड कार फिलहाल 27,000 डॉलर में बाजार में उपलब्ध है।



वहीं,इस मॉडल की पुरानी कार 14,446 डॉलर में मिलेगी। इस नीलामी का काम देखने वाली लीजा जिबोर ने कहा,आप इस तरह की किसी वस्तु की कैसे कीमत लगाएंगे। ओबामा से जुड़े होने के कारण यह कार अब लोगों के लिए स्टेट्स सिंबल बन गई है।
 

0 comments for आप भी खरीद सकते हैं ओबामा की कार

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery