http://pagead2.googlesyndication.com/pagead/imgad?id=CPagpeHynfKjLRB4GMIEMghuPLApcRRd7A

Live! Video

मित्र संगम द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

नई दिल्लीः पिछले 41 वर्षों से साहित्य एवं भाईचारा पर कार्यरत संस्था मित्र संगम(पत्रिका),दिल्ली द्वारा 63 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके पूर्वी दिल्ली शाखा द्वारा टैगोर पब्लिक स्कुल,झील के प्रागण में एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रेम वेहरा तथा मुख्य अतिथि अलीगढ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार श्री महावीर सिंह राठी प्रौढ ने किया। इस गोष्ठी में दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल की कविता - मेरा हिन्दुस्तान से रिश्ता,जिश्म का जैसे जान से रिशता श्रोताओं को राष्ट्र के प्रति काफी उद्वेलित किया। वही नारी की समस्या पर मो. रसीद सैदपुरी ने चोट किया,इसके अलावे श्री सतिश सागर,श्री पुरुषोतंम वज्र,श्री साक्षात भसीन,जगदीश वोहरा विषक्त,सुश्री हेमलता ववली,श्री मुकेश परमार, पुरविया समाचार के संपादक श्री विजय शंकर दुवे,दिल्ली विश्व विद्यालय के पूर्व प्रो. श्री कुलदीप सलिल, पर्यावरण की विगडती हुई दशा एवं दिशा पर अध्यक्ष श्री प्रेम वोहरा ने चोट किया। इसका संचालन ओम सपरा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र जरियाल ने किया।
प्रस्तुतिः लाल बिहारी लाल

0 comments for मित्र संगम द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

Leave comment

Recent Entries

Recent Comments

Photo Gallery